हिमाचल परिवहन मजदूर संघ, भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ और भारतीय मजदूर संघ का दो दिवसीय अधिवेशन यहां शुरू हुआ। 
संघ के राज्य अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, महामंत्री हरीश पराशर, महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत सचांन, कैलाश मलिक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री के अलावा भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा, राष्ट्रीय पदाधिकारी मंगतराम व सुभाष वर्मा भी इसमें भाग ले रहे हैं।
हरीश पराशर ने बताया कि इस अधिवेशन में अभ्यास वर्ग भी हुआ कर्मचारियों को ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 के तहत श्रम कानून लागू होते हैं। इसमें कार्यकर्ताओं का संपूर्ण निर्माण करना और कर्मचारियों के खिलाफ जो अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ आवाज उठाना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि छठे वेतन आयोग का लाभ निगम के कर्मचारियों को देने के लिए लटकाया जा रहा है। प्रदेश सरकार छठा वेतनमान एरियर और ओवरटाइम जल्द दे। इन संगठनों के कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कर्मचारी और अधिकारियों को वेतन 10 से 15 तारीख को दिया जा रहा है । अधिवेशन में यह फैसला लिया गया है कि 16 अक्टूबर से प्रदेश मजदूर संघ राज्य भर में गेट मीटिंग शुरू कर देगा और फिर भी मांगे नहीं मानी गई तो 8 नवंबर को मुख्यालय परिवहन शिमला में धरना दिया जाएगा।