भंग कर्मचारी चयन आयोग सिविल जेई पेपर लीक मामले में आरोपियों को जिला कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 7 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया हैं

भंग कर्मचारी चयन आयोग सिविल जेई पेपर लीक मामले में आरोपियों को जिला कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 7 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। चारों आरोपियों में निलंबित उमा आजाद , मुकेश कुमार , रणजीत सिंह व रवि कुमार को कोर्ट में पेश किया गया। मुख्य आरोपी उमा आजाद इससे पहले ज्यूडिशियल रिमांड पर चल रही थी। आयोग में एक दर्जन से ज्यादा पेपर लीक मामले होने के बाद इसकी जांच बिजिलेंस की गठित एसआईटी कर रही है। डिटर्जेंट से ज्यादा पेपर लीक मामलों में यह जान चल रही है और अब तक करीब 23 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
वहीं विजिलेंस मंडी एसपी राहुल नाथ का कहना है कि जेई सिविल पोस्ट कोड 970 पेपर लीक के चारों आरोपियों को सेशन कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें सात नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया हैं । उन्होंने कहा कि आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पेपर लीक मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी ।

Leave a Comment