जिला पुलिस हमीरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है

 

हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के थाना बड़सर के अधीन पुलिस टीम के द्वारा गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जा से 419 ग्राम पोस्त की भूसी (भुक्की बरामद की गई है। जिला पुलिस हमीरपुर की टीम द्वारा अब्दुल मोमिन निवासी गांव हिम्मर डा० खा० कोटलु तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर (हि०प्र०) को गिरफ्तार कर के एन०डी०पी० एस० अधिनियम की धारा के अधीन अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार की जा रही कार्यवाही से नशे के व्यापारियों की अब नींद उड़  चुकी है।

 

 

Leave a Comment