दो आरोपियों को किया कोर्ट में पेश 6 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा

 

हमीरपुर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाला मेंन सप्लायर रवि चोपड़ा और चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए अंकुश कुमार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 6 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बीते दिनों रवि चोपड़ा को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से हेरोइन चिट्टा को भी बरामद किया गया था । पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई थी की उक्त आरोपी के घर एनआईटी संस्थान के थोड़ा दूरी पर जिला मुख्यालय के साथ लगते अणुकलां गांव में है। गिरफ्तारी के बाद उसे जिला कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे 4 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। जिस दिन एनआईटी के स्टूडेंट की मौत हुई थी उस दिन जो वहां ड्रग्स और चरस हॉस्टलों के आसपास, वहां गिरफ्तार किए गए स्टूडेंट और बाहरी लोगों से जो बरामद की गई थी उन तक पहुंचाने में इसका कितना हाथ रहा है यह भी अब जांच में साफ हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि इस संस्थान के एक हॉस्टल के कमरे में स्टूडेंट सुजल शर्मा की रहस्य में परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस व फोरेंसिक के साथ-साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों की प्रारंभिक जांच में नशे की ओवरडोज से उसकी मौत माना गया था हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी आनी है लेकिन उसकी मौत के बाद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की धरपकड़ तेज कर दी है ।

एसपी डॉक्टर आकृति शर्मा का कहना है कि दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है जहां से 6 नवंबर तक उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Comment