मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कटाक्ष करने की बजाय पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री अपनी पार्टी भाजपा और उनके नेताओं की कारगुजारी पर ध्यान दें।
यह बात कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के बनने के 11 महीने होने के उपरांत ही भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई 10 गारंटियों का हिस्साब मांगने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मजबूत नेतृत्व में सरकार 5 साल के अंदर अपनी सारी गारंटियो को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा के जयराम सरकार के समय मे ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए बजट न होने की बात करते थे। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कर्मचारियों को कांग्रेस आते ही ओल्ड पेंशन स्कीम का तोहफा दिया दे दिया जो कि पूरे प्रदेश भर में मिलना शुरू हो गई है। कर्मचारियों और प्रदेश की जनता के साथ साथ भाजपा के नेता भी ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सराहना कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार की अन्य गारंटियां आने वाले समय में भी पूरी हो जाएगी। कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता विजय अग्निहोत्री को नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू अपने गृह जिला हमीरपुर में किसी को कोसने नहीं आए थे बल्कि उन्होंने अपने 11 महीने के कार्यकाल का सारा ब्यौरा जनता के सामने तथ्यों सहित रखा और आपदा से प्रभावित परिवारों को चेकों का आवंटन किया । अब भाजपा नेताओं को यह लग रहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू उन्हें कोस गए। यहां तक की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर भाजपा नेताओं को चुनौती भी दी है कि भाजपा नेता अपना कोई भी एक फोटो और वीडियो प्रधानमंत्री मोदी या केंद्रीय मंत्री अमित शाह के सामने आपदा में हिमाचल के लोगों की सहायता करने की मांग करते हुए दिखा दे। मुख्यमंत्री ने सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलकुल सही कहा है कि हिमाचल के भाजपा नेता प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सामने अपना मुंह खोलने से भी डरते है । उन्होंने विजय अग्निहोत्री को नसीहत देते हुए कहा कि वह राजनीति से ऊपर उठकर के मुख्यमंत्री सुक्खू के सही कार्यों की सराहना करना सीख ले या फिर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर किसी भी प्रकार की झूठी टिप्पणी करना छोड़ दें और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अपनी ईमानदारी और प्रदेश के हित में कामकाज करने की सूझबूझ की वजह से लोकप्रियता न केवल प्रदेश में बल्कि देश में भी आसमान छू रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी निजी बचत खाते से 51 लाख रुपया आपदा में सहायता के लिए दान दे दिया यही नहीं बल्कि विपक्ष के समय में भी जब भाजपा के जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री हुआ करते थे तो भी वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 11 लाख रूपये अपनी निजी बचत से करोना के समय में सरकार को लोगों की सहायता के लिए दान दिए थे । कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री को याद दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में छोटे-छोटे बच्चों ने आपदा के समय में अपनी गुल्लक तक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास राहत कोष में दान कर दी लेकिन भाजपा नेताओं ने बेशर्मों की तरह अपनी जेब से एक पाई तक जनता की सहायता के लिए नहीं निकाली। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा नेता विजय अग्निहोत्री जैसे नेताओं के झूठ बयानों के झांसों में आने वाली नहीं है।
