
हिमाचल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा है कि
राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं भाजपा की राजनीति नकारात्मकता पर आधारित है। इंदिरा गांधी पाकिस्तान को पहले ही दो भागों में बंट चुकी थी पाक दिवालिया हो चुका है वहां कमजोर देश है उसका डर और खौफ दिखाकर बीजेपी वोट लेना चाहती है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल बताएं कि प्रदेश को जब जयराम सरकार थी और केंद्र में भाजपा की सरकार थी तो राज्य के लिए क्या लाभ मिला उसे समय कर्ज क्यों लिया गया प्रदेश में आए के संसाधन बढ़ाने के लिए क्या किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि
अग्निपथ योजना केंद्र सरकार की ओर से लाई गई हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भी युवा जो फौज में जान जाना चाहते थे उन्हें अब मौका नहीं मिलेगा क्योंकि केवल 4 साल की ही नौकरी केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में तय कर दी है। बेरोजगार युवाओं को इससे धक्का लगा है। प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बेहतर कार्य कर रहे हैं । भाजपा को उनकी ओर से जो आर्थिकी बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं वह कुछ नजर नहीं आ रहा केवल कुर्सी जाने की परेशानी है। हजारों करोड़ों की राशि खर्च करके फाइव स्टार सुविधा जैसे भाजपा कार्यालय बनाए जा रहे हैं यह राशि कहां से आ रही है हिमाचल में भी इन्हें बनाया जा रहा है भाजपा को यह आम जनता के सामने रखना चाहिए। उनका कहना है कि राम के नाम पर भाजपा राजनीति कर रही है जबकि राम किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल के नहीं हो सकते। भाजपा जी बड़े स्तर पर करोड़ों रुपए पार्टी कार्यालय पर खर्च कर रही है उसे बताना चाहिए कि यह पैसा कौन सी मशीन से तैयार हो रहा है।
