जिला हमीरपुर में स्पेशल ओलंपिक भारत
द्वारा बौद्धिक अक्षम बच्चों के लिए क्विज़ ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन पहचान संस्था द्वारा नेता सुभाषचंद्र बोस डिग्री कॉलेज अणु हमीरपुर में किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ मुख्यातिथि संगीता चंदेल और अतिरिक्त आयुक्त श्री पवन शर्मा द्वारा किया गया ।
इस प्रतियोगिता में
24 बौद्धिक अक्षम बच्चों ने भाग लिया । 24 प्रतिभागियों में से 12 टीमें बनाई गई । इन प्रतिभागियों में 13 बच्चे पहचान विशेष स्कूल से और 11बच्चे सरकारी स्कूलों से ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों से 6 टीमों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। जिनमें से प्रथम स्थान पर टीम ए हर्षिता और प्रिया पहचान संस्था से,
दूसरे स्थान पर अमृत और किरण कुमार नालटी स्कूल से , Runner up टीम विशेष और अनमोल पहचान संस्था और विक्रांत और विशाल Runnerup पहचान संस्था से रहे।
पहली और दूसरी दो टीमों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है यह प्रतियोगिता 17 फरवरी को चेतना संस्था बिलासपुर में आयोजित होगी। कार्यक्रम में guest of honour जिला कल्याण अधिकारी श्रीमती गीता मरवाहा, Inner wheel club हमीरपुर, पहचान संस्था से सरिता शर्मा, पंकज शर्मा, नरेश ठाकुर, जितेंद्र कुमार, बविता ठाकुर, Heart संस्था S.k kaura , Manohar kanungo,
स्पेशल ओलंपिक हमीरपुर की अध्यक्षा सुमिति ठाकुर और
पहचान संस्था की अध्यक्षा और स्पेशल ओलंपिक भारत हमीरपुर की सचिव चेतना शर्मा उपस्थित रहे।
