
जिला हमीरपुर के पटैनिकल कॉलेज कॉलेज बडु मैदान पर डिपार्टमेंट लीग में हेल्थ इलेवन और कोर्ट इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। डॉ. नीरज की कप्तानी में हेल्थ इलेवन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए, जिसमें कप्तान ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। हेल्थ इलेवन की बहुत अच्छी गेंदबाजी और फील्डिंग के कारण कोर्ट इलेवन 72 रन ही बना सकी. डॉ. अमित ने 4 विकेट लिए। और हेल्थ इलेवन की शानदार फील्डिंग के कारण 3 खिलाड़ी रन आउट हो गए हेल्थ इलेवन के कोच डॉ. रमेश चौहान ने अपनी टीम को ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी
