नाके के दौरान बड़सर पुलिस ने जालंधर के एक व्यक्ति से 266 ग्राम भुक्की बरामद करने में सफलता हासिल की है

हमीरपुर।

नाके के दौरान बड़सर पुलिस ने जालंधर के एक व्यक्ति से 266 ग्राम भुक्की बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात पुलिस ने नाके के दौरान एक वाहन को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान जालंधर निवासी एक व्यक्ति से 266 ग्राम भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी का वाहन जब्त कर लिया है।

डीएसपी बड़सर सचिन हीरामठ ने बताया कि नाके के दौरान 266 ग्राम भुक्की बरामद की गई है।

Leave a Comment