कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर हमीरपुर जिला में अभी तक 7 एफआईआर दर्ज हुईं हैं
। यह मामले बगैर स्वीकृति के होर्डिंग लगाने के हैं। नगर परिषद और नगर पंचायत के क्षेत्र में यहां होर्डिंग बगैर स्वीकृति के लगाए गए थे। फिर दर्ज होने के बाद नगर परिषद और नगर पंचायत ने इन्हें हटाने का काम भी शुरू कर दिया है या सारी कार्रवाई देर शाम तक होती रही है, कुछ और मामले भी आज दर्ज हो सकते हैं।
जिला चुनाव अधिकारी और डीसी अमरजीत सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। पिछले दिनों एचपीसीए ने अलग-अलग लोकेशंस पर होर्डिंग लगाए थे। लेकिन उन्हें अभी तक हटाया नहीं गया था। इन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी फोटो था। मामला दर्ज होने के बाद जब अपरा तफरी मची तो नगर परिषद के कर्मचारियों ने इन्हें निकाल दिया।
यह कार्रवाई नगर परिषद और नगर पंचायत के क्षेत्र में ही की जा सकती है। सरकारी संपत्ति पर जहां-जहां भी चुनाव आचार संहिता वाले यह होर्डिंग या पोस्टर लगाए गए होंगे उनकी स्वीकृति जरूरी है। इस मामले में कुछ स्कूलों या अन्य निजी संस्थाओं पर भी कार्रवाई होगी क्योंकि फिर में वे भी शुमार हैं। होर्डिंग एस अलग-अलग तरह के हैं।
एएसपी राजेश कुमार का कहना है कि सात मामले हमीरपुर नगर परिषद में और दो सुजानपुर में अभी तक दर्ज हुए हैं। वैसे तो इन पर नजर रखने का काम संबंधित ईओ का है। बगैर स्वीकृति के इन होर्डिंग्स को लगाया नहीं जा सकता।
