ऊना जिले में चोरों का कोहराम इतना बढ़ गया है कि अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं जनता तो पहले ही चोरों के आतंक से परेशान है, लेकिन अब पुलिस वालों पर भी चोरों की पूरी नजर है चोर पुलिस का खेल खेला होगा. पुलिस चोर के पिछे होती है, चोर ही पुलिस के पिछे पड़ उनके यहां ही डाका मार दे रहे हैं. ऐसा ही एक मामला ऊना जिले से सामने आया है. जहां चोर पुलिस वाले की ही बाइक उड़ा ले गया. दरअसल ऊना जिले में श्रद्धालु की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया. पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर बाइक ढूंढना शुरू किया, लेकिन चोर पुलिस की ही बाइक चुरा ले उड़े.
ऊना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर में आए श्रद्धालु की बाइक चोरी हो गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस को दी शिकायत में जतप्रीत सिंह ने बताया कि दोस्त दलविंद्र कुमार व जतिन चौधरी के साथ बाइक पर पीर निगाह मंदिर पहुंचे. जहां पर जतप्रीत व उसके दोस्त अपनी बाइक लंगर हाल के सामने खड़ी करके मंदिर में माथा टेकने चले गए. जब वे माथा टेकने के बाद वापस आए, तो बाइक वहां से गायब थी. बाइक की तलाश में जब उन्होंने मंदिर के सुरक्षा कर्मी सुभाष चंद्र से पूछा, तो सुरक्षा कर्मी उनके साथ मंदिर के गेट के बाहर आया. जतप्रीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा कर्मी संग जब वे लोग अपनी बाइक ढूंढ रहे थे, तो पता चला कि सुरक्षा कर्मी सुभाष चंद्र की भी बाइक चोरी हो गई है.
साथियों ने बाइक की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया. जतप्रीत ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा कर्मी सुभाष चंद्र के साथ गेट के बाहर सीसीटीवी कैमरे को जब चेक किया, तो उसमें एक लड़का सुभाष चंद्र की बाइक चोरी कर ऊना की तरफ ले जाता हुआ दिखाई दिया. मामले को लेकर जतप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है. हालांकि ये चोरी का कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी पीर निगाह मंदिर से बाइकें चोरी हुई हैं, जिससे श्रद्धालु अपनी बाइक और गाड़ियों पार्क करने से डरते हैं.
एएसपी ऊना संजीव भाटिया पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि शातिर को जल्द काबू किया जा सके.
कार या बाइक नहीं फिल्मी अंदाज में घोड़े पर चोरी करने पहुंचे दो युवक! पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा, जानें कारण. ऊना के हरोली में चोर गिरोह का पर्दाफाश: चोरी के 4 मोटर साइकिल बरामद किए; 6 बदमाश गिरफ्तार ऊना पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर गिरोह, जीजा-साला निकले आरोपी, चोरी हुई बाइक भी बरामद
