टौणी देवी : नेशनल हाइवे 03 पर खराब हुआ ट्रक , लगा लंबा जाम

टौणी देवी हमीरपुर नेशनल हाइवे ठाणा दरोगण नजदीक दरकोटी मोड़  चढ़ाई पर एक ट्रक के खराब होने से करीब दो से बंद है। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। ट्रक हमीरपुर से टौणी देवी की तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि 

चढ़ाई पर ट्रक का डीजल खत्म हो गया जिससे बीच सड़क पर वह बंद हो गया। इस बीच ट्रक में डीजल भर स्टार्ट करने के प्रयास भी हुए लेकिन सफलता न मिली। छोटी गाड़ियों को वाया टपरे काला अंब तथा वाया गब्बा बडू होकर भेजा गया। बड़ी गाड़ियां काफी देर तक जाम में फंसी रही। यात्रियों रीना, शीला, बलदेव, कमलेश, रिंकू , प्रकाश के कहना है कि नेशनल हाइवे बंद होने से उन्हें परेशान होना पड़ा।

Leave a Comment