
हिमाचल प्रदेश में शिमला में दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश । शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई।और इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में अगले 24 घंटे के लिए बाढ़ की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने ताजा बुलेटिन जारी कर शिमला, चंबा, मंडी और सिरमौर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़ की चेतावनी भी दी जा रही है । इसे देखते हुए सरकार ने सभी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग दिशा निर्देश अनुसार 10 अगस्त को कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे के दौरान कितनी बारिश हुई है सभी जगह पर शिलारू में सबसे ज्यादा 86.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। बागी में 76.6 मिलीमीटर, सुंदरनगर में 64.2 मिमी, मंडी में 60.2 मिमी, गोहर में 57.4 मिमी, जोगेंद्रनगर में 53.0 मिमी और पंडोह में 50.0 मिमी बारिश हुई है।
प्रदेश में पूरे मानसून सीजन के दौरान नॉर्मल से 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक जून से 7 अगस्त तक प्रदेश में 425.4 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 298.6 मिलीमीटर बादल बरसे है।
प्रदेश में 24 घंटे के दौरान हुई तेज बारिश से 214 सड़कें वाहनों के लिए बंद पड़ी है। मंडी को कुल्लू से जोड़ने वाला हाईवे भी 9 मील के पास बीती रात तीन बजे से सुबह 10 बजे तक बंद रहा। वहीं शिमला जोन में 83 सड़कें, मंडी जोन में 68, हमीरपुर जोन में 48 और कांगड़ा जोन में 14 सड़कें बंद पड़ी है।
प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान 97 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके है, जबकि 193 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इस मानसून सीजन में 787 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति भी भारी बारिश की भेंट चढ़ी है।
