कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दो स्कूटी सवार युवकों को होशियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दो स्कूटी सवार युवकों को होशियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि विधायक की गाड़ी ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर दिया था। जिसके बाद गुस्से में विधायक की गड़ी पर हमला किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पुलिस की शुरुआती पूछताछ में बताया है कि हमला करते वक्त  वह नशे में थे धुत थे । किसी रंजिश के तहत हमने विधायक व उन की गाड़ी पर हमला नहीं किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की स्कूटी को विधायक की गाड़ी ने ओवरटेक किया, जिसके बाद आरोपी गुस्से में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने तैश में आकर विधायक की गाड़ी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा होशियारपुर से अपने घर लौट रहे थे। तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने उनकी में गाड़ी पर लोहे की रॉड से हमला किया था। हमले से विधायक की गाड़ी को नुकसान पहुंचा था और विधायक बाल-बाल बचे थे। घटना की सूचना मिलते ही होशियारपुर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। होशियारपुर के नजदीकी गांव चक्क साधु बाला के दो युवकों बोधराज व पवन कुमार को धारा 150, 341,427 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
होशियारपुर के एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि दोनों उस वक्त नशे की हालत में थे और उनका इसके अलावा किसी प्रकार का राजनीतिक या अन्य मंशा से हमला करने का कोई मकसद नहीं था।
पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच होशियारपुर पुलिस कर रही है। वह लगातार वहां की पुलिस के साथ संपर्क में हैं

Leave a Comment