हमीरपुर जिला के शिक्षा के मंदिर में छात्रा के साथ स्कूल लेक्चरर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है।
लड़की ने गंभीर आरोप लगाए हैं लड़की के परिवार का कहना है कि अध्यापक को बचाने के लिए समझौता करने के लिए भी उन पर दबाव बनाया जा रहा है। लड़की के परिवार के सदस्यों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। जो समझौता करने के लिए बिचौलिए बना रहे हैं उन पर अंकुश लगना चाहिए। लड़की नाबालिग है। मुख्यमंत्री के गृह जिला में इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। लड़की की दादी तथा भाई ने भी इस मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की बात कही है। परिवार के लोगों ने बताया कि लड़की काफी परेशान है खाना भी ढंग से नहीं खा पा रही है। लड़की की बुआ भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रही हैं। टॉप न्यूज में आज स्कूल का भी दौरा किया इस मामले में जानकारी जुटाई गई है। पीड़िता लड़की अपना बयान दर्ज करवाने के लिए जिला मुख्यालय हमीरपुर पहुंची है उसके माता-पिता भी उसके साथ हमीर पुर पहुंचे। इस मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए दूध का दूध तथा पानी का पानी होना चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार अध्यापक की पिटाई भी पीडिता के परिवार ने की है। दादी ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा है कि शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार का व्यवहार किया जाना असहनीय है।
