हमीरपुर के वार्ड नंबर 8 के पी.जी. में रह रहे छात्र की तीसरी मंजिल से गिरने पर मौत

जिला हमीरपुर वार्ड नंबर 8 में रविवार देर रात निजी पी.जी. की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने पर एक छात्र की मौत होने का मामला सामने आया है । युवक हमीरपुर के एक निजी संस्थान से जे.ई ई. मैन की कोचिंग ले रहा था और संस्थान के नजदीकी एक पी. जी. में रह रहा था। मृतक युवक की पहचान आर्यन (16)पुत्र सुनील सिंह निवासी गांव कुरनाडी डाकघर अपर हटवाड़ जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। रविवार देर रात करीब 12 बजे पी. जी. की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज हमीरपुर ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया, परंतु रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इस घटना की जांच के लिए फौरेंसिक टीम को बुलाया गया है। सोमवार को सारा दिन पुलिस और फौरेंसिक टीम मौत की जांच में जुटी रही। फौरेंसिक टीम द्वारा नजदीकी सी.सी.टी. वी. फुटेज भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त छात्र करीब 6 महीने पूर्व ही हमीरपुर के संस्थान से कोचिंग लेने आया था। युवक के पिता सुनील सिंह ने बताया कि रात करीब 11:00 कुछ मिनट पर उसने अपनी मां को फोन किया था, जो किसी कारण कट गया। इसके उपरांत उसकी मां उसे काफी देर तक फोन करती रही, परंतु उसका नंबर नहीं लगा.    सोमवार को जब पी.जी. में सदर पुलिस और फौरेंसिक टीम जांच में जुटी तो मृतक युवक के पिता और साथ आए करीब 6 से 7 दर्जन लोगों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई। लोगों का कहना था कि अगर युवक की मौत तीसरी मंजिल से गिरकर होती तो मौके पर खून के दाग नहीं है उन्होंने युवक की हत्या किए जाने से मारने की आशंका जताई है।. ए.एस.पी. हमीरपुर राजेश कुमार ने लोगों समझाकर स्थिति को संभाल लिया.

पुलिस ने बी.एन.एस एक्ट के तहत 105 में मामला दर्ज कर लिया है
ए.एस.पी. हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि फिलहाल पुलिस द्वारा बी.एन.एस 105 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस और फौरेंसिक टीम इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को पुछताछ के लिए बुलाया गया है।

Leave a Comment