जिला हमीरपुर पुलिस ने अब दो पहिया चालकों वाहनों के साइलेंसर खोलकर ऊंची आवाज में वाहनों पर शिकंजा

 

 

जिला हमीरपुर पुलिस ने अब दो पहिया चालकों वाहनों के साइलेंसर खोलकर ऊंची आवाज में शहर वासियों को तंग करने वाले युवाओं पर शिकंजा कसने का बीती रात प्रयास किया गया है। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन युवाओं के चालान किए गए हैं। चार वाहनों को इंपाउंड किया गया है। इसके अलावा 15 अन्य चालान भी किए गए हैं। दिन में ज्यादातर वे युवा शामिल हैं जो यहां पर कोचिंग ले रहे या फिर पीजी में रह रहे हैं लेकिन रात के समय शहर के अलग-अलग हिस्सों में अंधाधुंध ड्राइविंग करते हैं कुछ खास ठिकानों पर हुए डिनर के बहाने शराब के नशे में पाए जाते हैं इसीलिए एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में रात को इस अभियान में कई युवा शिकंजे में आए खुले में बीड़ी पीने वालों पर भी शिकंजा कहां गया जो रात के समय बस स्टैंड के सामने माहौल को खराब कर रहे थे।

इसके अलावा हीरानगर चौक, सेंट्रल स्कूल के आसपास और अमरोहा चौक पर भी ऐसे बिगड़ैल युवाओं के चालान काटे गए हैं। जब्त किए गए वाहनों में ज्यादातर दोपहिया वाहन हैं।
यह स्थिति अणू चौक पर भी अक्सर देखी जाती है। लेकिन हीरानगर के क्षेत्र में इसका बोलबाला बाकी इलाकों के मुकाबले ज्यादा रहता है। पुलिस ने कई पार्क भी खंगाले।
मुख्य शहर में भी 9 से 12:00 बजे के बीच में मनचले युवा वाहनों में सवार होकर माहौल को खराब करते हैं। इनमें ज्यादातर पीजी में रहने वाले स्टूडेंट हैं।
एएसपी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि इस तरह के मनचले युवा जिनकी ज्यादातर तादाद पीजी में रहने वालों की है, वे बेवजह ही रात के माहौल को खराब कर रहे हैं। इसीलिए शहर और इसके आसपास के कई इलाकों में गश्त की गई और इन्हें पकड़ा गया।

Leave a Comment