हमीरपुर जिला के मटाहणी में शुक्रवार को करणी सेना के आह्वान पर आयोजित होने वाला विरोध प्रदर्शन पुलिस की भारी सतर्कता और निगरानी के कारण नहीं हो पाया । इस दौरान स्थिति पूर्णता नियंत्रण में रही और शांति बनी रही। शुक्रवार को करणी सेना ने मटाहणी पहुंच कथित ढांचे के पास जा विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।
शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स लगा हर आने जाने वाले पर नजर रखी। पुलिस ने राज्य चयन आयोग के बाहर सड़क पर बेरिकेडिंग कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर मटाहणी गांव की तरफ जाने वालीं सड़क की घेरा बंदी कर ली थी।
मटाहणी की तरफ जाने वाली गाड़ियों की सख्ती से जांच पड़ताल की गई। हिंदू संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मटाहणी के कुछ लोगों ने प्रशासन से मिल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की थी। इसी पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस से पूर्णता नाकाबंदी कर ली थी।
करणी सेना के विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर पुलिस ने यहां मटाहणी के नजदीक बैरिकेट लगाकर इस संगठन के नेताओं को रोक लिया। करणी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक ने कहा कि शुक्रवार के दिन यहां पुलिस ने वेरीगैट लगाए थे पुलिस को जो यहां भारी संख्या में लोग शुक्रवार को पहुंचते हैं उन्हें रोका जाना चाहिए लेकिन प्रशासन उन्हें नहीं रोक रहा। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन होकर रहेगा।
पुलिस एस एच ओ ललित महंत ने कहा कि जुम्मे की नमाज को लोगों की ओर से सुरक्षा मांगी गई थी इसी कारण यहां सुरक्षा तैनात की गई थी कुछ संगठनों ने प्रदर्शन करने का भी आह्वान किया था जिसकी सूचना मिली थी किसी तरह की अशांति ना पहले इसको लेकर बैरिकेट किए गए थे।