चोरी के आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस ने होशियारपुर से किया गिरफ्तार, चोरी किए लैपटॉप बरामद

हमीरपुर के नादौन चौक में शुक्रवार रात को एक दुकान में चोरी की कर भागे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी की पहचान सूरज पाल उर्फ बादल पुत्र राज कुमार गांव गटूई डाकघर रामपुर बसंत तहसील तिलहर जिला शहाजहापुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सदर पुलिस ने आरोपी को रविवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी से चोरी किए गए 2 लैपटॉप बरामद किए गए हैं, जबकि नकदी और चांदी के सिक्कों बारे उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि चोरी के इस मामले की शिकायत पारस शर्मा पुत्र भूपेंद्र शर्मा गांव व डाकघर अणु खुर्द जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने उसकी नादौन चौक स्थित दुकान से 2 लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी और कुछ चांदी के सिक्के चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने नजदीकी सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली और उस आधार पर आरोपी को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 21 साल बताई जा रही है। इसके बारे में पुष्टि करते हुए एस.पी. हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से माननीय कोर्ट द्वारा उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी हुए हैं। आरोपी से 2 लैपटॉप बरामद कर लिए हैं,जबकि अन्य सामान बारे पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Comment