पुलिस ने वाहनों की चेकिंग का कार्य तेज कर दिया है। जिला पुलिस की ओर से जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है और जो नियमों की अवहेलना कर रहा है उनके खिलाफ चालान काटकर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बाहरी राज्यों से लोग दो पहिया वाहन पर सामान लाद कर यहां ला रहे हैं और गांव-गांव उन्हें बेचा जा रहा है इस तरह वह मोटी कमाई कर रहे हैं और सरकार को टैक्स का चूना लगा रहे हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लेकर पुलिस इन बहनों को रोक कर जो प्रवासी लोग हैं उनके आइडेंटी कार्ड भी चेक कर रहे हैं और पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर भी उनसे सवाल जवाब किए जा रहे हैं।
