खेलों इंडिया के तहत हमीरपुर जिला के युवाओं में राइफल शूटिंग में आकर्षण बढ़ाने के लिए खेल विभाग लगातार प्रयासरत है। खेलों इंडिया के तहत अल्माइटी एजुकेशन सोसाइटी के परिसर में राइफल्स शूटिंग रेंज तैयार की गई है विभाग के द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है हाल ही में खेल विभाग के द्वारा जल्द ही कोच की नियुक्ति की जाएगी।
बता दे कि हमीरपुर जिला में खेलों इंडिया के तहत दो खेल शमिल हुए है। जिनमें से एक सिंथैटिक खेल मैदान अणु में एथलेटिक है । एथलेटिक में एथलेटिक कोच खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहा है । इसी के साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा अल्माइटी एजुकेशन सोसाइटी के परिसर में शूटिंग सेंटर से भी अप्रूव हो गया है ।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी विवेक वर्मा ने बताया कि कोच पद के लिए आवेदन करने वाले खिलाड़ी की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, लेकिन शूटिंग के खेल में उत्कृष्टता एवं उच्च योग्यता के आधार पर आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेता और उसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी को प्राथमिकता मिल सकती है।
