डा राधा कृष्णन मैडीकल कालेज हमीरपुर में बिजली की आंखमिचोली से स्वास्थकर्मियों समेत उपचार लेने पहुंच रहे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमीरपुर समेत अन्य पड़ोसी जिलों बिलासपुर, मंडी और ऊना के मरीजों इस मैडीकल कालेज में बिजली के बार बार गुल होने की समस्या के चलते बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है, यह समस्या केवल उपचार लेने पहुंच रहेगा मरीजों के साथ पेश नहीं आ रही बल्कि डॉक्टर्स समेत अन्य तैनात स्वास्थकर्मियों को भी इस समस्या के कारण लोगों को बेहतर उपचार प्रदान करने बारे अहम चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कालेज परिसर में बुधवार को दिन भर बार बार बिजली गुल होने की वजह से यह समस्या पेश आई। बिजली की इस आंख मिचोली की वजह से कालेज के कई वार्डों और परिसरों में अंधेरा पसरने की स्थिती बनी रही। इस दौरान लोगों को अंधेरे के कारण मोबाइल की फ़्लैश लाइट के सहारे परिसर के अपने गंतव्य की ओर जाने को मजबूर होना पड़ा। डॉक्टर समेत अन्य स्वास्थकर्मी भी इस समस्या से अछूते नहीं रहे। डॉक्टरों को मरीजों के चैकअप करने में बेहद दिक्क़तों का सामना करना पड़ा। विशेषकर नेतृ विभाग और पर्ची रजिस्ट्रेशन काउंटर परिसर में इस समस्या के चलते भारी दिक्क़तों का सामना करना पड़ा। लाइट गुल होने के चलते पर्ची काउंटर पर पर्ची बनवाने में लोगों को इंतजार करना पड़ा, क्योंकि उनकी साइट बार बार बंद होने की समस्या पेश आई, हालांकि कालेज प्रशासन द्वारा लाइट गुल होने की स्थिति में जनसेट की व्यवस्था तो की गई है, परन्तु यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है, क्योंकि कालेज के सभी वार्ड जनसेट से कनैक्टड नहीं हैं। जिससे कई हिस्सों में लाइट की समस्या ज्यादा प्रबल रही।
जेनसेट की व्यवस्था की गई है : एम.एस.
इसके बारे में मैडीकल कालेज के एम. एस. डा अजय शर्मा ने बताया कि कालेज में लाइट कट के दौरान जेनसेट की व्यवस्था की गई है, परन्तु कालेज के सभी हिस्सों से इसकी सप्लाई कनैक्टड नहीं है। कॉलेज प्रशासन द्वारा इस व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
लाइन पर पेड़ गिरने की वजह से आई समस्या : एस.डी.सौरभ
इसके बारे में विद्युत विभाग के एस.डी.ओ. सौरभ राय ने बताया कि कुछ लाइनों पर पेड़ के गिरने से ट्रिपिंग की समस्या आ रही थी। जिस कारण बिजली बाधित रही।