27 किलोमीटर पैदल यात्रा कर संतोषी माता मंदिर पहुंचे भक्त रविवार सुबह चार बजे हमीरपुर शिव मंदिर से निकली यात्रा पट्टा बाजार में कुछ देर के लिए रूके माता के भक्त दुकानदार की तरफ से की गई थी चाय पान की व्यवस्था

Error: Contact form not found.

हमीरपुर से मातारानी के चौथे नवरात्र पर हमीरपुर शहर से सैकड़ों लोगों ने पैदल यात्रा संतोषी माता मंदिर लदरौर तक निकाली। लगभग 27 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर श्रद्धालु माता मंदिर में पहुंचे। रविवार सुबह लगभग चार बजे सैकड़ों भक्त हमीरपुर के शिव मंदिर से संतोषी माता मंदिर लदरौर के लिए रवाना हो गए थे। रास्ते में उनके जत्थे के साथ भक्त शामिल होते चले गए। कई जगहों पर भक्त माता रानी के भजनों पर जमकर थिरके। पट्टा क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय दुकानदार राजकुमार उर्फ राजू की तरफ से इस जत्थे के लिए चाय पान की व्यवस्था की गई थी। यहां पर एकत्रित हुए सैकड़ों भक्त ने माता के जयकारे लगाए तथा उसके उपरांत मंदिर के लिए रवाना हुआ। रविवार दोपहर के समय यह जत्था संतोषी माता मंदिर लदरौर पहुंचा। यहां पर विधिवत दर्शन करने के उपरांत जत्था वापस लौटा है 

व्यापार मंडल हमीरपुर के सदस्य जुगल किशोर ने बताया कि हर साल धार्मिक स्थल तक पैदल यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस बार नवरात्रि के अवसर पर माता मंदिर लदरौर के लिए पैदल यात्रा की गई है।

Leave a Comment