त्योहारी सीजन में इस बार मिठाइयों में अधिक कलर डालने वाले दुकानदार पर फूड एंड सेफ्टी विभाग सिकंजा कसना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग की मोबाइल वैन के माध्यम से गांधी चौक के मेन बाजार कि दुकानों से 16 सैंपल विभाग ने लिए है। जिनमें पानी , तेल, दूध , पेय पदार्थ और सॉस शामिल है। फूड एंड सेफ्टी विभाग मोबाइल वैन के माध्यम से भी दुकानदारों के खाद्य वस्तुओं के सैंपल भर रहा है, ताकि लोगों को साफ व अच्छी क्वालिटी की ताजा मिठाई त्योहारी सीजन मेंं खाने को मिल सकें।
बता दें कि फूड एंड सेफ्टी विभाग हमीरपुर त्योहारी सीजन को लेकर अलर्ट हो गया है। अक्सर देखा गया है कि त्योहारों के चलते दुकानदार फूड एंड सेफ्टी विभाग के नियमों को दरकिनार करके अधिक मुनाफा कमाने के लिए लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते हैं, लेकिन इस बार फूड एंड सेफ्टी विभाग हमीरपुर पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है, ताकि हमीरपुर के लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ ना हो सके। इसके चलते फूड एंड सेफ्टी विभाग मोबाइल वैन के माध्यम से भी दुकानदारों के खाद्य वस्तुओं के सैंपल भर रहा है। वहीं फूड एंड सेफ्टी विभाग हमीरपुर द्वारा जिला में दुकानदारों के मिठाइयों मे रंग डालने के हाल ही में चार दुकानों पर केश दर्ज किए गए हैं। इन केसों की माननीय न्यायालय में सुनवाई चल रही है।
फूड एंड सेफ्टी विभाग के सहायक खाद्य आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान दुकानदारों द्वारा मिठाइयों में रंग डाल दिया जाता है, ताकि मिठाइयां देखने में अट्रैक्टिव लगे, लेकिन मिठाइयों में रंग डालने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसके चलते विभाग पूरी तरह से तैयार हो चुका है और जगह-जगह अब दुकानों पर विभाग द्वारा छापेमारी की जा रही है और सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं।
