The accused person was arrested from the forest of Daroghan by SI Akhilesh Singh and his team

The accused person was arrested from the forest of Daroghan by SI Akhilesh Singh and his team

जिला हमीरपुर के तहत  बमसन तहसील के ग्राम ठाणा बजूरी  में दिल दहला देने वाली घटना के बाद गांववासी  दहशत में है।  ठाणा गांव में विशाल पर उसी के पड़ोसी  तक्ष  ने तेज धार हथियार दराट से हमला कर दिया था। आरोपीय व्यक्ति को एसआई अखिलेश सिंह सहित टीम ने दरोगण के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद वह फरार चल रहा था। पुलिस ड्रोन से भी उसकी तलाश कर रही थी।
इस वारदात में युवक गंभीर रूप से  घायल हो गया था जिसे पीजीआई में भर्ती किया गया है।
। इस वारदात में शामिल आरोपी तक्ष पुत्र कमलेश कुमार फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी ।करीब तीन दिन से पुलिस की टीमें  डॉग  स्क्वायड ड्रोन तथा  अन्य आधुनिक तकनीक से फरार आरोपी की तलाश में जुटी  रही। मिली जानकारी के मुताबिक  पुलिस गुवारडु , झोखर , टोनी देवी के आसपास  खड्डों , नालों और जंगलों में ड्रोन के माध्यम से तलाश कर रही थी। उधर विशाल के घर कुशल क्षेम पूछने लगातार परिजन पहुंच रहे हैं । पुलिस ने गांव में कई लोगों के बयान भी दर्ज किए  हैं । मौका वारदात पर अभी भी खून के बड़े दाग रास्ते  और आंगन में देखे जा सकते हैं ।  पीजीआई चंडीगढ़ से लौटे एक परिजन ने बताया कि विशाल अब हल्की आवाज में बात कर रहा है रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि गंभीर रूप से घायल विशाल तेजी से रिकवर हो रहा है।
एएसपी राजेश कुमार क्या कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
आपको बता दे कि  नैंसी देवी पत्नी विशाल सिंह की शिकायत पर तक्ष के खिलाफ एफआईआर  नंबर 280/24,  धारा 109 भारतीय न्याय सहिंता के तहत दर्ज की गयी है। नैन्सी ने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए और पुलिस आरोपी  को शीघ्र पकड़े। नैन्सी ने कहा कि आरोपी ने जाते जाते सारे परिवार को खत्म करने की धमकी दी है।  वहीं पुलिस  की कई टीमें आरोपी तक्ष को ढूंढने में लगी हुई थी।

Leave a Comment