टोनी देवी तहसील की ऊहल पंचायत के अंद्राल गांव में एक कार गिर गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका उपचार टोनी देवी अस्पताल में चल रहा है । मिली जानकारी के मुताबिक एक निजी गाड़ी अंद्राल गांव में अनियंत्रित होकर ढांक से गिर गई जिसमें सवार दो में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम विकास पुत्र संजीव कुमार 24 वर्षीय तथा घायल निखिल कुमार शामिल है। दोनों एक ही गांव भटेड निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेजा जाएगा। मृतक फौज में कार्य करता है।