ठाणा बजूरी में युवक पर दराट से हमला करने का मामला हमले में प्रयोग किया दराट पुलिस ने बरामद किया 

जिला हमीरपुर के बीते दिनों ठाणा बजूरी गांव में स्थानीय युवक द्वारा अपने पड़ोसी युवक पर दराट से हमला करने में प्रयोग किया दराट पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा इसे एक नाले से बरामद किया गया जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। सदर पुलिस आरोपी को शनिवार दोपहर मौके पर लेकर पहुंची थी जहां से पुलिस को यह दराट बरामद हो गया है। बता दें कि आरोपी युवक तक्ष पुत्र कमलेश को शुक्रवार दोपहर कोर्ट द्वारा 28 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी हुए थे। जिस कारण आरोपी तक्ष पुलिस रिमांड पर चल रहा है। रिमांड के दौरान आरोपी ने इसका खुलासा किया है। इसके बारे में एस.पी. हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी युवक द्वारा हमले में प्रयोग किया गया दराट पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment