ब्रेकिंग न्यूज हमीरपुर जिला के मझोग स्थित पी.जी. से गायब हुआ छात्र को बरामद कर लिया है शिमला में घूमते देख उसके रिश्तेदार ने पुलिस और परिजनों को किया सूचित

जिला हमीरपुर के मझोग के पी.जी.से गायब हुए छात्र को बरामद कर लिया गया है। मिली सूत्रों की जानकारी के अनुसार उक्त छात्र पी. जी. से भागने के उपरांत बिना किसी को बताए अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने निकल गया था। मनाली घूमने के उपरांत उक्त छात्र शनिवार को अपने दोस्तों समेत शिमला में घूम फिर रहा था, इस दौरान उसके किसी रिश्तेदार की नजर उस पर पड़ी और उसने इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस के कहे अनुसार छात्र का रिश्तेदार छात्र को हमीरपुर थाना ले आया है जहां पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्र के परिजन भी शनिवार देर शाम को पुलिस थाना सदर पहुंच गए हैं। बता दें कि 16 नवम्बर को अणु के नजदीक मझोग स्थित एक पी. जी. से 2 छात्र सैर करने का बहाना लगाकर पी. जी.से एक साथ गायब हुए थे, जब देर शाम तक जब वे दोनों वापस नहीं लौटे तो पी.जी. के संचालक ने इस घटना की शिकायत पुलिस को सौंपी थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने रविवार शाम को एक छात्र को बस अड्डे से बरामद कर लिया था जबकि दूसरे छात्र की पुलिस तलाश नहीं कर पाई थी। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर नितिन चौहान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छात्र को पुलिस ने बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment