हमीरपुर के गंदा नौण में पिकअप और कार की टक्कर जिस में से चार लोग घायल एक को चंडीगढ़ के रेफर किया गया है

जिला मुख्यालय के करीब 2 किलोमीटर दूर कृष्णा नगर में शनिवार रात को पिकअप और एक आल्टो कार में जबरदस्त भिड़ंत हुई है। घटना में कार चालक युवक को गंभीर चोटें आईं हैं। युवक की हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ रैफर कर दिया गया है। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 10 बजे कृष्णा नगर के नजदीक गंदा नौण के पास दोनों गाड़ियों की टक्कर हुई है । बताया जा रहा है कि पिकअप चालक अणु से पक्का भरो की ओर जा रहा था जबकि कार चालक पक्का भरो से अणु की ओर आ रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक कार में कुल तीन लोग सवार थे। जिसमें भोरंज क्षेत्र से संबंधित कार चालक अक्षित को गंभीर चोटें आई हैं जबकि कार में सवार अन्य युवक गगनदीप और अनुराग भी घटना में घायल हुए। घटना में पिकअप चालक को भी आंशिक रूप से चोटें आईं हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस घटना की जांच में जुटी है

इसके बारे में ए.एस.पी. हमीरपुर राजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर घायल युवक को चंडीगढ़ रैफर किया गया है जबकि बाकी युवकों का मैडीकल कालेज में उपचार चल रहा है

Leave a Comment