जिला हमीरपुर में पिछले एक साल से 12 करोड़ की लेनदारी अभी तक नहीं हो पाई है दो विभागों की लेनदारी अभी तक पेंडिंग चली हुई है जिसमें जल शक्ति विभाग और मेडिकल कॉलेज सम्मिलित हैं
हमीरपुर जिला में बिजली बोर्ड एस ई आशीष कपूर ने कहा है कि जो उपभोक्ता समय पर बिजली के बिल जमा नहीं करवाएंगे उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। एस ई आशीष कपूर ने बताया कि हमीरपुर सर्कल में 12 करोड़ की लेनदारी गई है। मेडिकल कॉलेज और आईपीएच को भी जल्दी ही राशि भरने के लिए कहा गया है। उनका कहना है कि जो 2 करोड़ की राशि है उनमें घरेलू उपभोक्ता भी है और लंबे समय से बिजली का बिल नहीं चुका रहे उन्हें फील्ड अधिकारियों के माध्यम से भी जानकारी दे दी गई है कि वे जल्द से जल्द इस राशि को भर नहीं तो उनके बिजली काट दी जाएगी। यह राशि लंबे समय से उनसे ली जानी है और बार-बार उन्हें पत्राचार भी किया जा रहा है लेकिन अभी तक राशि जमा नहीं हो पा रही है इसको लेकर उनसे मांग उठाई गई है कि जल्द से जल्द इसे भर दिया जाए। आशीष कपूर का कहना है दो विभागों से यह लेनदारी है जिस में एक तो जनशक्ति विभाग और दुसरा मेडिकल कॉलेज की लेनदारी अभी तक वाकई है
कि लोगों की जरूर को देखते हुए जहां भी समस्या होगी उसका जल्दी से हल किया जा रहा है।
