Wrestling and fairs are a symbol of mutual harmony and culture: Rajiv Rana Lakhdata Peer Committee organized wrestling in Dalalad

दंगल और मेले आपसी सौहार्द और संस्कृति का प्रतीक :- राजीव राणा लखदाता पीर कमेटी द्वारा दलालड़ में कुश्ती का आयोजन

दंगल और मेले आपसी सौहार्द और संस्कृति का प्रतीक हैं, यह बात असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी)प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने लखदाता पीर कमेटी दलालड़ द्वारा आयोजित विशाल दंगल में कही, राजीव राणा ने कहा कि भारत की संस्कृति में इन दंगल, कुशतियों और मेलों का विशेष महत्व है, इससे हम सब एक दूसरे से भावनात्मक तौर पर जुड़े रहते हैं, हमें अपनी पारम्परिक संस्कृति को आगे बढ़ाबा देना चाहिए,राणा ने कहा कि हमें पहलवानी में अपना करियर बना रहे, ऊर्जावान युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिये,जिससे वो छोटे -छोटे गांव से निकल कर देश का नेतृत्व करें,

विधित रहे इस दंगल में बड़ी माली के लिये हमीरपुर ब्रदर्स फेमस युटुबर हमीरपुर से पहलवान हैप्पी ने, व छोटी माली गोलू पहलवान भोरंज से ख़िताब जीता, चेयरमैन राजीव राणा ने विजेताओं को शुभकामनायें दी,
छिन्ज कमेटी में लांस नायक अश्वनी ठाकुर, कैप्टन हरनाम सिंह, प्रकाश ठाकुर, रत्न चंद, सूबेदार कश्मीर ठाकुर, सतीश कुमार,संतोष कुमार, राकेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment