ठगों और मदारियों से मुक्त हुई दिल्ली*:-अजय रिंटू शर्मा

पूर्व जिला महामन्त्री अजय रिंटू शर्मा ने दिल्ली की प्रबुद्ध जनता का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज दिल्ली की प्रबुद्ध जनता ने अपने आप को ठगों व मदारियों से अपने आप को “आप-दा”से मुक्त करके सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण,अंत्योदय व विकासशील नीतियों पर मोहर लगाई है।

रिंटू ने कहा ‘आप-दा’सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार,कुशासन,और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थी। आज दिल्ली उनके झूठ,छल,फरेब और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ करने जा रही है। दिल्ली की प्रबुद्ध जनता का यह जनादेश’विकसित दिल्ली-विकसित भारत’के हमारे संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा। साथ ही रिंटू ने कहा दिल्ली चुनावों में हिमाचल के तीन सपूतों की अहम भूमिका हमारे लिए गर्व का विषय है

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत में हिमाचल के तोनों सपूतों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय  जे.पी. नड्डा,पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पांच बार के सांसद व देश के युवाओं में लोकप्रिय सांसद आदरणीय  अनुराग सिंह ठाकुर व पूर्व में रहे हिमाचल भाजपा के संगठन मंत्री व वर्तमान मैं दिल्ली भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा यह हिमाचल के लिए गर्व का विषय है कि भाजपा के शीर्ष स्तर पर हिमाचल के नेता इतनी प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं यह न केवल हमारे प्रदेश की पहचान को मजबूत कर रहे हैं बल्कि आने वाले समय में भाजपा के संगठन और देश की राजनीति में हिमाचल की और बड़ी भागीदारी का संकेत भी दे रहे हैं

मैं पुन एक बार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,आदरणीय अमित शाह जगत प्रकाश नड्डा आदरणीय अनुराग सिंह ठाकुर व दिल्ली के संगठन मंत्री आदरणीय पवन राणा के प्रति आभार प्रकट करता हूँ और समस्त दिल्ली भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं और दिल्ली वासियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूँ!!!

Leave a Comment