हिमाचल प्रदेश देव भूमि,वीर भूमि के नाम से जाना जाता है लेकिन आज बढ़ते नशे के प्रकोप में जाना जा रहा है भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अजय रिंटू ने कही. रिंटू ने कहा आज हिमाचल का युवा जिस तरह से चिट्टे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है उससे आने वाला भविष्य कितना भयानक होगा इसकी कल्पना करने से ही डर लग रहा है आए दिन युवाओं की मौत इस चिट्टे की बजह से हो रही है नशा माफिया पूरे प्रदेश मैं पैर फैला चुका है यह बहुत ही चिंता का विषय है आज समाज में ज्यादातर अपराध नशे की वजह से अंजाम दिए जा रहे है जब युवाओं की नसों में खून की जगह नशा दौड़ता है तो परिवार और समाज पतन की तरफ चला जाता हैं जो युवा अपनी काबिलियत और रचनात्मक कार्यों की बदौलत समाज को ऊंचाईयों पर ले जा सकता है वही युवा नशे की वजह से समाज पर बोझ बन कर खोखला और कमजोर बनता नजर आ रहा है आए दिन खबरों मैं आ रहा है कि यह अधिकारी व डाक्टर, पुलिस,अधिवक्ता,पटवारी,व अन्य इस तरह के लोग जो आम जनमानस के लिए दिशा व दशा निर्धारित करते हैं वही लोग इस नशे की तस्करी में संलिप्त पाए जा रहें है तो सोचिए कैसे सुदृढ समाज की नींव होगी कहते हैं अगर बाड़ ही खेत को खा ले तो जमीन बंजर ही रहेगी ऐसे समाज के विरुद्ध उठना होगा!!पंचायत स्तर पर युवक मंडल,महिला मंडल समाजिक संगठन,संस्थान सब को मिलकर नशे के खिलाफ अलख जगाना पड़ेगा युवाओं को चिट्टे से बचाने के लिए अब चुप रहने का वक्त नहीं यह सिर्फ एक व्यक्ति या सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं,बल्कि पूरे समाज का कर्तव्य है हर घर से एक आवाज़ उठनी चाहिए,हर गांव और शहर से एक संकल्प लेना चाहिए नशा मुक्त हिमाचल के लिए!!अपने बच्चों,अपने समाज और अपने आने वाले भविष्य के लिए आगे आइए,जागरूक बनिए और इस लड़ाई में अपना योगदान दीजिए!!हिमाचल के युवाओं की जिंदगी बचाएं आज हमें जागरूक समाज की भूमिका निभाते हुए युवाओं को चिट्टे से बचाने के लिए जन आंदोलन की जरूरत है!!
