Leader of Opposition spoke on not sending proposal for setting up bio gas plant Sukhu government is deliberately keeping the state away from central schemes: Jairam Thakur

जयराम ठाकुर ने कहा प्रदेश में नशा, अवैध खनन, अपराध चरम पर, सरकार समोसे खोजने में व्यस्त है

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार दिशाहीन होकर पूरी तरह अराजक और तानाशाह हो गई है। मुख्यमंत्री को एक समोसा न मिलने से पुलिस विभाग ने जमीन आसमान एक कर दिया है। पहले समोसा किसने खाया यह जांच करने में प्रदेश का समय संसाधन और ऊर्जा बर्बाद की गई। अब प्रदेश की सीआईडी समोसे कांड लीक किसने किया, मीडिया में रिपोर्ट किसने किया क्यों किया? उसके पीछे हाथ धोकर पड़ी है। उसके पीछे हाथ धोकर पड़ी है।

नेत प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है, पिछले 50 दिन में प्रदेश भर में 16 हत्याएं हो चुकी हैं। पिछले 1 महीने में नशे से पांच युवकों की मौत हो चुकी है। आज नशे की ओवरडोज से एक युवक के मौत का मामला अखबारों की सुर्खियां बना है। खनन माफिया पुल, सड़क आदि को खोद कर ले जा रहे हैं। एसपी ऑफिस के दो सौ मीटर के दायरे में युद्ध स्तर पर अवैध खनन हो रहा है और लोगों के समूह द्वारा शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदेश में हर तरफ अराजकता व्याप्त है, माफिया पुलिस के काबू के बाहर है और सरकार के इकबाल को चुनौती दे रहा है लेकिन हमारे प्रदेश की खुफिया पुलिस समोसा और समोसे की जांच को लीक करने वालों को खोजने में व्यस्त है।
‘FIR मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला’
इस मामले में सीआईडी द्वारा करवाई गई एफआईआर भी सुक्खू सरकार के कारनामों की तरह हास्यास्पद और कॉन्सपिरेसी से भरी हुई है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश है। यह एफआईआर मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला है। इसके बलबूते सरकार मीडिया को डरा धमकाकर यह संदेश देना चाहती है कि जो हमारी नाकामियों के खिलाफ लिखेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं।

Leave a Comment