अपने-अपने बूथ को करना होगा मजबूत समीरपुर मंडल के पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने दिए टिप्स

जिला अध्यक्ष  राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में समीरपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष अभ्यवीर लवली ने अपने सभी पदाधिकारियों सहित समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से शिष्टाचार भेंट की व आशीर्वाद प्रात किया।

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने पदाधिकारी को कहा कि अपने-अपने बूथ पर हम सबको मेहनत कर अपना भूत मजबूत करना होगा। धूमल ने कहा कि हम चाहे राष्ट्रीय नेता हो चाहे प्रदेश स्तर के नेता हो या जिला या मंडल के नेता हो सबसे पहले हमें अपने-अपने बूथ पर बढ़त मिले तभी हम संगठन के असली पदाधिकारी हैं।
धूमल ने कहा कार्यकर्ता हमेशा रहता है और पद भार आते जाते रहते हैं एक कार्यकरता ही होता है जिसको कभी पूर्व नहीं लगता।
उन्होंने आए हुए पदाधिकारियों से कहा कि सभी एकजुट होकर तालमेल के साथ कार्य करें और जिस जिस को जो-जो जिम्मेदारी गई है दी गई है उसकी निष्ठा के साथ निभाए उन्होंने आए हुए सभी पदाधिकारी को बधाई व शुभकामनाएं दी
इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर पूर्व विधायक अनिल धीमान मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली वह उनकी पूरी टीम पूर्व मीडिया प्रभारी जिला भारतीय जनता पार्टी विकास शर्मा मौजूद रहे

Leave a Comment