जिसने पैसे के लिए अपना विधायक पद छोड़ा हो वह अपने प्रदेश की ईमानदार सरकार और देहरा की ईमानदार विधायक कमलेश ठाकुर के चुनाव पर झूठे आरोप लगा रहा है ।

जिसने पैसे के लिए अपना विधायक पद छोड़ा हो वह अपने प्रदेश की ईमानदार सरकार और देहरा की ईमानदार विधायक कमलेश ठाकुर के चुनाव पर झूठे आरोप लगा रहा है । यह बात कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा पर कही । विवेक कटोच ने विधायक आशीष शर्मा से तीन सवाल करते हुए कहा कि पहला सवाल जनता को यह बतायें करते कि आशीष शर्मा क्या अपनी छात्र अवस्था और युवा अवस्था में कभी किसी पार्टी के पदाधिकारी रहे तो किस मेहनत के आधार पर आशीष शर्मा नेता और समाजसेवक बने हैं । दूसरा सवाल जनता को यह बतायें कि आशीष शर्मा समाज सेवा के नाम पर जो पैसा बांटते हैं वो पैसा कहाँ से आता है ? और तीसरा सवाल जनता को यह बताएं कि जब आशीष शर्मा आज़ाद विधायक चुने गए थे तो इस्तीफ़ा देकर दोबारा विधायक का चुनाव लड़ने की क्या जरूरत पड़ गई थी ?
कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि आशीष शर्मा मात्र पैसे की राजनीति करते हैं और हमीरपुर की हर गली का बच्चा बच्चा जानता है कि हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा की राजनीति का आधार एकमात्र पैसा है । विधायक आशीष शर्मा राजनीति में मेहनत से नहीं बल्कि पैसे के शॉर्टकट से राजनीति आए है आशीष शर्मा का जनता से और भाजपा,कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से और उनकी समाज के प्रति मेहनत से कोई लेना देना नहीं है । अब हमीरपुर की जनता आशीष शर्मा को पूरी तरह से समझ गई है और अपने आप को राजनीति में प्रसिद्ध होने और अपने आप को सबसे राजनीति का सबसे बड़ा संत साबित करने के लिए आशीष शर्मा इस तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं ।

Leave a Comment