बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले का शुभारंभ उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने झंडा रस्म अदा करके किया

उतरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेलों का भव्य शुभारंभ 14 मार्च को झंडा रस्म अदायगी कर उपयुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने किया इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा हुआ था चार और बाबा जी का जय कारा ही सुनाई दे रहा था इस प्रक्रिया में वर्तमान में गड़ीसीन महंत श्री श्री श्री 1008 राजेंद्रगिरि जी महाराज भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त हमीरपुर ने मंदिर परिसर में झंडा रस्म की प्रक्रिया सुबह 11:15 बजे पूरी की। इस अवसर पर
एसपी हमीरपुर भगत सिंह, एसडीएम बड़सर राजेंद्र शर्मा, मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल और पुजारियों सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
झंडा रस्म के साथ ही भक्तों की आस्था का महाकुंभ शुरू हो गया। झंडा रस्म के दौरान चकमोह के सैकड़ो ग्रामीण तीन किलोमीटर का पैदल रास्ता नंगे पांव तय कर बाबा के दर पहुंचे।
चैत्र मास में हर वर्ष यहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और बाबा बालक नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस बार भी भक्तों की लंबी कतारें मंदिर में देखी गईं। स्थानीय प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
मेलों की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए इस बार मंदिर न्यास द्वारा एसडीआरएफ की विशेष तैनाती की गई है l पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया हैl
सुरक्षा की दृष्टि से हिमाचल पुलिस के जवान बड़ी ही मुस्तेदी के साथ ड्यूटी पर तैनात थे।
चैत्र माह मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में खास बढ़ोतरी के चलते छपे- छपे पर पुलिस जुबान हर किसी संदिग्ध पर कड़ी नजर गड़ाए हुए थे
मेले के दौरान भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालु बड़े उत्साह से मेले में भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
प्रथम दिन झंडा रस्म के दौरान मातृशक्ति की भी बहुत ज्यादा भीड़ मंदिर मैं उपस्थित थी महिलाएं बाबा जी के दर्शन गुफा से एकदम सामने बने चबूतरे से बाबा जी के दर्शनकर रही थी।
झंडा रस्म के बाद उपयुक्त हमीरपुर पत्रकार वार्ता में कहा कि मेलों के दौरान लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे उनके रहने ठहरने खाने-पीने तथा पार्किंग व्यवस्था भी एकदम बेहतर की गई है ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या कासामना न करना पड़े।
मौजूद मौजूद महंत श्री श्री श्री 1008 राजेंद्रगिरि ने कहा की चैत्र माह मेलों का आगाज हो गया है इस दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में खासा बढ़ोतरी होती है वृद्धअपंग असहाय श्रद्धालु शनिवार और रविवार को कम आएं भीड़ में उन्हें समस्या हो सकती है बी दूसरे किसी दिन आ सकते हैं मेलों के दौरान किसी भी दिन आ सकते हैं बाबा जी का फल हर दिन में एक जैसा ही मिलता है।
मेलो के पहले दिन 20000 के करीब श्रद्धालुओं ने गुफा दर्शन करके बाबा जी का आशीर्वाद लिया।

Leave a Comment