प्रदेश में खनन माफिया, शराब माफिया, भू-माफिया और नशा माफिया पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं।

हमीरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पाल ,महामंत्री राजेश ठाकुर, तैनसिंह और मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है। हमीरपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता 27 मार्च को शिमला में कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

 

जनता को धोखा देने वालों को जवाब देना होगा!

 

भाजपा प्रदेशवासियों से अपील करती है कि वे 27 मार्च को शिमला पहुंचकर कांग्रेस सरकार की विफलताओं के खिलाफ एकजुट हों।

 

 

Leave a Comment