जिला मुख्यालय हमीरपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, ने गांधी चौक में रक्तदान शिविर ल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया, जिससे अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
दोपहर बाद शिविर में रक्तदान करने वालों , उपस्थित लोगों व राहगीरों को हलवा प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के साथ- साथ जिला के अन्य स्थानों में भी सेवा कार्यों का आयोजन किया गया है। कई जगहों पर गरीबों को भोजन वितरित किया गया व स्वास्थ्य शिविर लगाए गए तथा और जरूरतमंदों की सहायता की गई।प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर आयोजित इस रक्तदान शिविर व सेवा कार्यक्रमों से स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा और समर्पण का प्रतीक बताया तथा आगे भी ऐसे आयोजन करते रहने का संकल्प लिया।
