हिमाचल प्रदेश के इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस अधिकारी एवं सचिव सहकारिता सी पालरासू ने एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने व्यक्ति पर उनके ऑफिस में आकर दुर्व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए है। पुलिस ने आईएएस अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में आईएएस अधिकारी ने कहा कि राज्य सहकारी बैंक के डायरेक्टर पवन चौहान ने बीते गुरुवार को दोपहर के वक्त उनसे मिलने आते हैं। उनके साथ तीन और लोग भी मौजूद थे। उन्होंने चारों को अपने केबिन में बुलाया।
इस दौरान पवन चौहान ने एक ज्ञापन उन्हें दिया। इसमें राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष पर फंड्स के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए। इसे लेकर जब दोनों में बात हो रही थी तो बीच में बैठे टोपीधारी व्यक्ति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उसने बैंक और प्रबंध निदेशक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
सी पालरासू ने शिकायत में आरोप लगाया कि टोपी धारी व्यक्ति ने कमरा बंद कर जान से मारने की धमकी तक उन्हें दी है। उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है। सच्चाई क्या है यह अब पुलिस जांच में सामने आएगा।
सी पालरासू उपायुक्त ने पुलिस को एक फोटो दी है, जिसमे तीन लोग नजर आ रहे हैं। उन्होंने तीनों में से बीच में बैठे एक व्यक्ति पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए है।
