भोरंज के सेऊ गांव के युवक से 130 ग्राम चिट्टा पकड़ा, मामला दर्ज

हमीरपुर। सदर थाना भोरंज की पुलिस टीमों और जिला पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के संयुक्त अभियान में भोरंज थाना के अंतर्गत सेऊ गांव में संजय पुत्र स्वर्गीय बलबीर से 130 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। इस संदर्भ में आगामी कार्यवाही जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेऊ गांव में संजय पुत्र स्वर्गीय बलबीर से 130 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह युवक काफी समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था। इस मामले में छानबीन जारी है। उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करके उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Leave a Comment