कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा भोजपुर स्थित अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया गया l कार्यक्रम का आगाज नटराज पूजा से किया गया l तत्पश्चात हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता जी द्वारा जीवन में नृत्य विषय पर विचार विमर्श किए गएl इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए श्री राजेश जी ने कथक नृत्य शैली में शिव स्तुति प्रस्तुत की l अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य संस्था का युवाओं के प्रति शास्त्रीय नृत्य को जागरूक करना था l आज की भाभी पीढ़ी भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को भूलती जा रही है जो एक चिंता का विषय है l जहां एक और विदेशी लोग भारतीय संस्कृति को समझने और सीखने में लगे हैं, वहीं भारतीय युवा पीढ़ी पाश्चात्य की ओर जा रही है l कलाक्षेत्र वर्ष में कई बार शास्त्रीय नृत्य की कार्यशालाएं व कार्यक्रम करता है ,ताकि भारतीय संस्कृति व धरोहर आगे आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रह सके हैl कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉक्टर वंदना शर्मा व डॉक्टर शारिका सूद मौजूद रहे l
