सुजानपुर विधायक कै रणजीत सिंह ने कहा कि सूजानपुर के लिए जल शक्ति विभाग का डिवीज़न कि स्वकृति मिलना मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुखु कि तरफ से बोहोत बड़ी सौगात है। मुख्यमंत्री ने हमेशा सूजनपुर क़ो दिल खोल कर दिया है और जिसका प्रमाण एक बार फिर मिल चूका है। विधायक ने साथ ही साथ प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री व जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का भी डिवीज़न के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि सुजानपुर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी हो गई है, क्योंकि सुजानपुर में अब आधिकारिक रूप से आईपीएच (जल शक्ति विभाग) का डिवीजन स्थापित कर दिया गया है। यह डिवीजन क्षेत्र में जल प्रबंधन, सिंचाई और पेयजल से जुड़े कार्यों में गति लाने के साथ-साथ स्थानीय जनता को त्वरित सेवाएं उपलब्ध करवाएगा विधायक ने कहा कि डिवीजन के बनने से न केवल प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आम जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा। विधायक ने कहा कि हम सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिज्ञावध है और मेरा प्रथम कर्तव्य सुजानपुर विधानसभा का विकास करवाना है। इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से हम सुजानपुर विधानसभा क़ो एक विकसित विधानसभा बनाएंगे।
इसलिए विधायक रणजीत सिंह ने कहा कि मेरी व सुजानपुर कि प्रबुद्ध जनता कि ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु का बहुत बहुत धन्यवाद।
