राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवाओं ने किया मानवता का परिचय

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, जिला मंडी की ओर से लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 40 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा और मानवता का संदेश दिया।

डॉ. रिचा गुप्ता ने रक्तदान शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा कार्य है जिससे न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह दानदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

डॉ. गुप्ता ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए नियमित रूप से रक्तदान करें और समाज के प्रति अपने कर्तव्य को निभाएं।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment