नशे के खिलाफ़ लगातार जारी है सर्जिकल स्ट्राइक

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)एन टी एफ कांगड़ा चंबा के ए एसपी राजेंद्र जसवाल द्वारा चलाए गए नशे के खिलाफ अभियान के तहत लगातार सर्जिकल स्ट्राइक की जा रही है तथा इस टीम द्वारा लगातार हर रोज कोई ना कोई नशा तस्कर टीम द्वारा सलाख़ों के पीछे भेजा जा रहा है उसी कड़ी के तहत आज खुद मोर्चा संभालते हुए ए एसपी राजेंद्र जसवाल द्वारा जिसमें ए एस आई विकास अरोड़ा, हेड कांस्टेबल दीपक, हेड कांस्टेबल हेमराज, हेड कांस्टेबल मनोज, हेड कांस्टेबल रॉकी कुमार वअन्य पुलिसकर्मियों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई ।

छापेमारी के दौरान धर्मशाला में दाढ़ी मेला ग्राउंड के पास एक व्यक्ति से छापेमारी के दौरान 1 किलो 221 ग्राम चरस बरामद की गई है पकड़े गए आरोपों की पहचान दीन मोहम्मद सुपुत्र नूर मोहम्मद निवासी लडबाड़ तहसील तीसा जिला चंबा के तौर पर की गई है। आरोपी पर धर्मशाला थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसकी पुष्टि करते हुए ए एन टी एफ केए एस पी राजेंद्र जसवाल ने बताया की सरकार द्वारा चलाए गए नशे के खिलाफ अभियान के तहत यह लगातार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा यह आगामी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment