जिला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल हमीरपुर में 26 को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

इंटास फार्मास्यूटिकल लिमिटेड जिला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल हमीरपुर मे 26 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगी। जिला के हड्डी रोग से जुड़े लोगों के लिए लगाए जा रहे इस शिविर मे नि:शुल्क बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल हमीरपुर के विशेषज्ञ ऑर्थो डॉ संजीव सहित समस्त डाक्टरों की टीम इस शिविर में हड्डी रोगों की जांच कर उनका उपचार करेगी। शिविर में वह सभी लोग निशुल्क उपचार व टेस्ट का लाभ ले सकते है जिनकी पीठ में दर्द रहता है, थकान महसूस होती है, बार-बार हड्डी टूटती है या फिर डायबीटीज, उच्च रक्तचाप व थाइराइड की समस्या से जूझ रहे हैं।

Leave a Comment