297 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को ऑर्डर, एचआरटीसी ने ई-बसों के लिए जारी किया वर्क ऑर्डर

हिमाचल। जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। लंबे समय से इन बसों का इंतजार किया जा रहा था, जो कि अब खत्म होगा। इसके लिए एचआरटीसी ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है और बंगलुरु में बसों का निर्माण शुरू हो गया है। इससे पहले एचआरटीसी ने सरकार को एक पत्र लिखा है और कहा है कि जल्द से जल्द चार्जिंग स्टेशनों की व्यवस्था करवाई जाए, क्योंकि चार्जिंग स्टेशन नहीं होंगे, तो इन बसों को लाने का कोई फायदा नहीं होगा। सूत्रों के मुताबिक एचआरटीसी के बेड़े में 297 ई-बसें शामिल होंगी। निगम प्रबंधन ने इस बसों की खरीद के लिए सप्लाई आर्डर जारी किया है। निगम प्रबंधन को अगले नौ महीने के भीतर कंपनी 50 फीसदी बसें बनाकर भेज देगी, जबकि 11 महीने के भीतर आर्डर पूरा हो जाएगा। निगम प्रबंधन और कंपनी के बीच इसको लेकर पहले ही समझौता हो चुका है। इन बसों को हिमाचल के 18 डिपुओं में भेजा जाएगा।

Leave a Comment