विमल नेगी मौत मामले में CBI ने संभाली जांच, DGP, ACS और SP शिमला को भेजा गया जबरन छुट्टी पर

शिमला में हुए स्वर्गीय विमल नेगी प्रकरण ने प्रदेश की राजनीति और प्रशासन को हिला दिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर अब यह मामला CBI को सौंप दिया गया है। न्यू शिमला थाना में दर्ज FIR संख्या 09/2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 3(5) के तहत दोबारा इसे दिल्ली में दर्ज किया गया है

CBI ने इस मामले की जांच के लिए SIT गठित की है, जिसमें Dy.SP बृजेन्द्र प्रसाद सिंह, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार और सब-इंस्पेक्टर निलेश सिंह शामिल हैं।

 

प्रशासन में बड़ा उलटफेर

 

इस मामले में जांच को लेकर DGP, ACS (गृह) और SP शिमला के बीच भारी मतभेद सामने आए। तीनों ने अलग-अलग लाइन पकड़ी, जिससे जांच में भ्रम की स्थिति बनी और सरकार की छवि को गहरा झटका लगा। नतीजतन, सरकार ने इन तीनों अधिकारियों को जबरन छुट्टी पर भेज दिया है।

 

FIR में गंभीर आरोप

 

शिकायतकर्ता किरन नेगी ने FIR में बताया कि उनके पति विमल नेगी को बार-बार धमकियां मिल रही थीं। उन्हें जानबूझकर एक साजिश के तहत निशाना बनाया गया। FIR में कुछ उच्च अधिकारियों और बाहरी तत्वों की भूमिका पर भी संदेह जताया गया है।

Leave a Comment