पंजाब नेशनल बैंक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ , हमीरपुर मंडल के चुनाव संपन्न

पंजाब नेशनल बैंक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ , हमीरपुर मंडल की द्वितीय आमसभा का आयोजन होटल वसंतम हरसौर , जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश ) में किया गया जिसमें पंजाब नेशनल बैंक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव  उमेद कुमार  ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष  ईश्वर सिंह नेगी जी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत दी ।

 

उसके बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें रजनी कौंडल को मंडल अध्यक्ष और  प्रदीप कौंडल को मंडल सचिव और संजीव कुमार को ख़ज़ाँची चुना गया ।

 

रजनी कौंडल बतौर प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक हमीरपुर में अपनी सेवाएँ दे रही हैं । हमीरपुर जिला के रैली जजरी गांव के रहने वाले  प्रदीप कौंडल वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक बिझडी में बतौर शाखा प्रमुख अपनी सेवाएँ दे रहे है और बैंक की विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं ।

 

उन्होंने बातचीत में बताया कि वह इस जिमेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे और संगठन हर समय अपने साथियों के हितों की रक्षा हेतु हमेशा खड़ा मिलेग।

Leave a Comment