ब्रेकिंग न्यूज कुछ आरोपियों पर पहले भी एनडीपीएस के मामले हैं दर्ज संजय पर एन.डी.पी.एस.के 8 मुकदमे हैं दर्ज 

हमीरपुर, 31 मई : जिला पुलिस द्वारा शुक्रवार दोपहर बाद चिट्टे के मामले में गिरफ्तार हमीरपुर के भोरंज क्षेत्र के 6 युवकों से सदर पुलिस ने पुलिस रिमांड में कुछ खुलासे करवाए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी संजय कुमार जो कि हमीरपुर के जाहू से तालुका रखता है। उसके खिलाफ पहले से ही एन.डी.पी. एस. के 8 मामले दर्ज हैं। यही नहीं अलावा अन्य 4 मामले भी वह नामजद हैं। 

वह आरोपी 2 मामलों में जेल की हवा भी खा चूका है। (दहेज उत्पीड़न) के तहत एक बर्ष की कैद और 5 हजार जुर्माने के साथ एक बर्ष करावास और जुर्माना भर चुका है। अन्य आरोपियों राजिंद्र और अंकुर ठाकुर पर भी एन. डी. पी. एस. एक्ट में मामले दर्ज हैं।

आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर : राजेश

इसके बारे में ए.एस.पी.राजेश उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को सदर पुलिस ने 6 गिरफ्तार युवकों को कोर्ट में पेश किया है, जहां से कोर्ट ने इन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए

Leave a Comment